ग्रामीण विकास सचिव ने चखा दीदी की रसोई का भोजन

अरवल ग्रामीण विकास सचिव सह जीविका के निदेशक बाला मुरुगन डी ने सदर अस्पताल अवस्थित दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा रसोई में बनाए गए खाने का स्वाद चखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:41 PM (IST)
ग्रामीण विकास सचिव ने चखा दीदी की रसोई का भोजन
ग्रामीण विकास सचिव ने चखा दीदी की रसोई का भोजन

अरवल : ग्रामीण विकास सचिव सह जीविका के निदेशक बाला मुरुगन डी ने सदर अस्पताल अवस्थित दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा रसोई में बनाए गए खाने का स्वाद चखा। बताया गया कि दो माह पूर्व सदर अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा मरीजों को पौष्टिक भोजन एवं नाश्ता देने की जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने शुरुआत की थी।

सचिव ने बताया कि दीदियों द्वारा जो भोजन तैयार किया जा रहा है वह गुणवत्तापूर्ण है। दीदी की रसोई में उचित मूल्य पर चिकित्सकों को भी भोजन कराया जाता है। अरवल यह पहला जिला है जहां सदर अस्पताल में निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई के साथ-साथ भोजन भी गुणवत्तापूर्ण मिला। अभी 20 से 25 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया है। इसी तरह से अन्य दीदियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित होने के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र पर भी अगले चरण में भोजन आपूर्ति के लिए लगाया जाएगा।

सचिव ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि मरीजों को स्वच्छ एवं ताजा खाना मुहैया कराया जाए। दीदियों द्वारा बनाया जा रहा भोजन स्वादिष्ट है। लोहिया स्वच्छता अभियान, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। मौके पर जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी, उप विकास आयुक्त अमृषा वैन्स, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अरविद कुमार सहित जीविका के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विशेष अभियान चलाकर लाभार्थी के घर का करें वास्तविक स्थिति की जानकारी-सचिव : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका बाला मुरूगन डी ने समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं बिहार स्वच्छता अभियान की जानकारी हासिल की। सचिव को अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016-17 से 2021 तक 1944 घरों का निर्माण कार्य पूर्ण करना बाकी रह गया है। सचिव ने सभी बीडीओ को विशेष अभियान चलाकर लाभार्थी के घर-घर सर्वेक्षण कर वास्तविक निर्माण की स्थिति का पहचान करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जो आवास लगभग पूर्ण की स्थिति में है उसे अविलंब पूरा करने के लिए लाभार्थी को प्रेरित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सभी घरों में शौचालय का निर्माण कराना है। बंसी एवं करपी प्रखंड के निर्माण घरों में शौचालय का निर्माण की प्रगति एमआरएस पर कम दिख रहा है। उन्होंने सभी घरों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सहायता से भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास करने को कहा। मनरेगा के तहत बताया गया कि 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के परिवार को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है उन्होंने रोजगार का सृजन कर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के भागीदारी को बढ़ाने का निर्देश दिया। योजनाओं को खासकर प्राथमिकता के आधार पर जीविका के महिला, स्वयं सहायता समूह परिवार द्वारा मांग की गई सूची को तैयार कर निजी भूमि पर पशु, बकरी, पोल्ट्री, सूअर शेड बनाने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी