गांवों में भी होने लगा प्याऊ का इंतजाम

अरवल। भूजलस्तर काफी नीचे चले जाने व सुबह से ही चल रही लू के थपेड़ों से सभी लोगो का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:35 AM (IST)
गांवों में भी होने लगा प्याऊ का इंतजाम
गांवों में भी होने लगा प्याऊ का इंतजाम

अरवल। भूजलस्तर काफी नीचे चले जाने व सुबह से ही चल रही लू के थपेड़ों से सभी लोगो का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र का अधिकांश चापाकल पानी उगलना बंद कर दिया है। यहां के लोग जहा पानी के जलस्तर पर काफी खुश रहते थे लेकिन इनलोगो के चेहरे पर भी चिता की लकीरें साफ दिखने लगी है। क्षेत्र में पहले 20 से 30 फीट पर ही चापाकल पानी उगलता था। ऐसे चापाकल पानी उगलना बंद कर दिया है। प्रतिदिन लोगों द्वारा नए कराए जा रहे है। पहले जो चापाकल एक से दो दिन में गढ़ जाता था उसे गाड़ने में अब चार दिन लग जा रहा है। सड़के बिरान दिख रही है।

कोई व्यक्ति लू की चपेट में नही आए इसके लिए जगह जगह जनप्रनिधियों द्वारा प्याऊ का इंतजाम किया गया है। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के माली पंचायत के मुखिया ललन कुमार के द्वारा शेरपुर, माली, एकरौंजा मुख्यपथ पर मिल्की गांव के निकट प्याऊ का इंतजाम किया गया है। इनके द्वारा ग्लूकोज के साथ साथ नींबू, चीनी, पानी का व्यस्था किया गया है। प्रभात कुमार,आनंद कुमार तथा बीरेंद्र कुमार आने-जाने वाले लोगो को पानी पिलाने में सहयोग कर रहे हैं। मुखिया ने बताया कि आम लोगो को इस तपती धूप में पानी पिलाने में काफी सकून मिल रहा है। उन्होंने अन्य पंचायत प्रतिनिधियों समेत आम लोगो से अपने घर के समीप के मुख्य मार्ग पर प्याऊ की व्यवस्था कर पुण्य की भागी बनने का अनुरोध किया है ताकि किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए दूर नही जाना पड़े।

chat bot
आपका साथी