अरवल में सड़क पर धान रोपनी कर जताया आक्रोश

स्थानीय बाजार की विभिन्न सड़कों पर वर्षो से बह रहे गंदे नाली के पानी की वजह से हो रही परेशानियों से आजिज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने सड़क पर ही धान रोपनी कर डाली। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार की सड़क पर बह रहे नाली के पानी में ही धान रोककर सरकार से लेकर स्थानीय सांसद व विधायक के प्रति विरोध जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:57 PM (IST)
अरवल में सड़क पर धान रोपनी कर जताया आक्रोश
अरवल में सड़क पर धान रोपनी कर जताया आक्रोश

अरवल । स्थानीय बाजार की विभिन्न सड़कों पर वर्षो से बह रहे गंदे नाली के पानी की वजह से हो रही परेशानियों से आजिज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने सड़क पर ही धान रोपनी कर डाली। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को स्थानीय बाजार की सड़क पर बह रहे नाली के पानी में ही धान रोककर सरकार से लेकर स्थानीय सांसद व विधायक के प्रति विरोध जताया है।

विरोध जता रहे लोगों ने कहा कि आजादी के बाद से कुर्था अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालांकि कई बार कुर्था विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी दल के विधायक व सांसद निर्वाचित होते रहे हैं। हाल ही में महागठबंधन के प्रत्याशी बागी कुमार वर्मा को जीत मिली, परंतु अब तक किसी ने बाजार की समस्याओं के प्रति रुचि नही ली। लोगों ने स्थानीय सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी व विधायक बागी कुमार वर्मा के प्रति विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि एक माह के अंदर अगर बाजार की सड़कें और नाली का निर्माण नहीं हुआ तो सांसद व विधायक को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रतिनिधि जीत जाते है तो जन समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं। जिससे जनता की समस्याएं और गम्भीर होते जाती हैं। आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस बावत कई जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। निराश होकर सड़क पर ही धान की रोपनी करनी पड़ी। इस मौके पर रामविनय यादव, निशिकांत कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, निर्भय कुशवाहा, बटेश्वर सिंह, नित्यानंद यादव, उपेंद्र यादव, रूपेश कुमार ,निर्भय कोइरी, तेजस, उमेश कुमार, बलवीर कुमार, अमरेश यादव, हंस कुमार शामिल थे ।

chat bot
आपका साथी