जिला बदलकर अरवल में रहता था पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष का भाई अशोक

अरवल बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज का भाई अशोक कुमार जिला बदलकर अरवल में रहता था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:36 PM (IST)
जिला बदलकर अरवल में रहता था पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष का भाई अशोक
जिला बदलकर अरवल में रहता था पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष का भाई अशोक

अरवल: बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज का भाई अशोक कुमार जिला बदलकर अरवल में रहता था। वह पूरे दिन भोजपुर जिले के सहार इलाके में बालू लदे ट्रकों से वसूली करता था और शाम होते ही अपने आवास अरवल में चला आता था। हालांकि दो माह पहले भी बालू लदे ट्रक से अवैध वसूली के आरोप में सहार पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान लगभग छह लाख रुपये नगद बरामद हुआ था। सरकार ने बालू के खेल से संबंधित लोगों पर शिकंजा कस रही है। अशोक अपने भाई के धौंस पर वसूली का कार्य करता था। सहार पुलिस भी सहयोग करती थी।

मंगलवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम द्वारा स्थानीय शहर के एनएच-139 अरोमा होटल के समीप अवस्थित मकान पर धावा बोला। लगभग साढ़े पांच घंटे तक जांच पड़ताल किया। जांच के उपरांत अधिकारी स्थानीय मीडिया को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। एसपी राजीव रंजन ने भी इस कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की। सदर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया की स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त चिन्हित मकान तक टीम को ले जाया गया जांच के दौरान स्थानीय पुलिस जांच कार्य से अलग थी। घर के समीप एक दुकानदार से पदाधिकारियों द्वारा गवाही के लिए हस्ताक्षर कराया गया है। अशोक की पत्नी से अधिकारियों ने पूछताछ की। हालांकि वह कुछ बताने से इनकार कर रही है।

इस छापेमारी से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्येक चौक-चौराहों पर छापेमारी की चर्चा हो रही थी। शहरवासियों ने बताया कि मकान बनाने के लिए 38 लाख रुपये में जमीन की खरीददारी किया था। जमीन खरीददारी के एक माह के अंदर ही मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया था। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में यह चर्चा होने लगी थी कि बहुत धनी आदमी है। लोगों को क्या पता था कि वह बालू तस्करी का कार्य करता था।

chat bot
आपका साथी