नेहरू युवा केंद्र का प्रखंड युवा सम्मेलन

अरवल । नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के तत्वावधान में युवा मंडल विकास अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:13 PM (IST)
नेहरू युवा केंद्र का प्रखंड युवा सम्मेलन
नेहरू युवा केंद्र का प्रखंड युवा सम्मेलन

अरवल । नेहरू युवा केन्द्र जहानाबाद के तत्वावधान में युवा मंडल विकास अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मखदुमपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण बंसी शब्द घाट यमुना तट के प्रांगण में कार्यक्रम में प्रखंड के युवा एवं युवती मंडल के 60 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्थानीय वार्ड पार्षद सह सलाहकार नीरज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता सह निर्वाचन यूथ आइकॉन अमित कुमार ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और जल संरक्षण जैसे अनेकों विषयों पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग आधुनिक युग है। आज के समय मे हमें संपूर्ण राष्ट्र का वास्तविक विकास उनकी प्रगति एवं विकास पर निर्भर है। इसलिए नेहरू युवा केंद्र संगठन जैसी बड़ी युवा संस्थाओं के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करें। अमित कुमार ने नेहरू युवा केन्द्र पर प्रकाश डाला और युवक युवतियों को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा होने वाले कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही नेहरू युवा केंद्र की स्थापना की गई थी। नेहरू युवा केंद्र संगठन के उद्देश दो प्रकार के हैं। ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल कराना है। आधुनिक धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी राष्ट्र के सृजनकारी नागरिक बन सकें। स्वच्छता अभियान, जल शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं फिट इंडिया अभियान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बल दिया गया। युवा संगठन अध्यक्ष प्रेमजीत कुमार ने बताया कि केंद्र के द्वारा आगामी 26 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच भी डोर टू डोर स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता रैली एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय पासवान ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अपराध कुमार निराला, जितेंद्र कुमार,युवा संगठन सदस्य राजू कुमार ठाकुर, राजीव नयन, मंटू कुमार, अभिमन्यु, दीपक, चिटू, चंदन आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी