आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:52 PM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू
आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू

अरवल । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने की। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता के रुप में माने जाते हैं। वे एक दूरदर्शी नेता भी थे। आजादी के लिए संघर्ष में एक लंबे समय तक अंग्रेजों के काल कोठरी मे गुजारने वाले नेहरु जी आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के बाद देश को सुव्यवस्थित,मजबूत भारत बनाने का काम किया। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में लोहा मनवाया। इस अवसर पर निसार अख्तर अंसारी, कामेश्वर प्रसाद, प्रो मदन यादव, नईम अंसारी, बुटन शर्मा, गुलाम मुस्तफा, इबरार खान, जावेद अख्तर, समेत कई नेताओं ने पंडित नेहरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी