कुंभ स्नान से वंचित श्रद्धालुओं के घर पहुंचेगा गंगा जल

अरवल । स्थानीय प्रखंड के नागरिकों के लिए गायत्री परिवार ने घर-घर गंगे धार्मिक अनुष्ठान का रविवार को मां देवी मनोकामना सिद्धि मंदिर परिसर में आगाज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 10:01 PM (IST)
कुंभ स्नान से वंचित श्रद्धालुओं के घर पहुंचेगा गंगा जल
कुंभ स्नान से वंचित श्रद्धालुओं के घर पहुंचेगा गंगा जल

अरवल । स्थानीय प्रखंड के नागरिकों के लिए गायत्री परिवार ने घर-घर गंगे धार्मिक अनुष्ठान का रविवार को मां देवी मनोकामना सिद्धि मंदिर परिसर में आगाज किया गया। मौके पर मंदिर परिसर में दीपयज्ञ का आयोजन भी हुआ। यज्ञ में शामिल हुए श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल का वितरण किया गया। आयोजन से पूर्व गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। उसके बाद माता गायत्री की आरती उतारी गई। यज्ञ में देवी देवताओं का वैदिक मंत्र द्वारा आह्वान करने का दो घंटे का अनुष्ठान किया गया। सैकड़ों लोगों ने विश्व शांति के उद्देश्य से आहुति दी। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा प्रज्ञा मंडल के स्थानीय संचालक नर्मदेश्वर उपाध्याय जय शंकर पंडित ने बताया कि इस वर्ष गायत्री परिवार ने निर्णय लिया है कि जो लोग कुंभ का स्नान हरिद्वार जाकर नहीं कर पा रहे हैं उनके घरों तक हरिद्वार का गंगा जल पहुंचाया जाए। इस उद्देश्य से घर-घर गंगे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को दीप यज्ञ के साथ किया गया। गायत्री परिवार के सदस्य शंकर दयाल खत्री सुभाष कुमार एवं समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद ने बताया कि यज्ञ में शामिल हुए श्रद्धालुओं के बीच गायत्री परिवार के द्वारा गंगाजल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र के हर घर तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग गंगाजल लेने के इच्छुक हैं ऐसे श्रद्धालु प्रज्ञा मंडल से संपर्क कर गंगाजल ले सकते हैं। कार्यक्रम में सविता देवी कौशल्या देवी निर्मला देवी अंजू देवी अंकिता कुमारी आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी