सहायकों की मांग उठाएंगे सदन में : विधायक

अरवल। जिले में कार्यपालक सहायक की हड़ताल के तहत छठे दिन अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे। सहायकों के धरना को जायज ठहराते हुए विधायक महानंद सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के लिए सरकार द्वारा काले कानून रोलेट एक्ट लाया जा रहा ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 11:32 PM (IST)
सहायकों की मांग उठाएंगे सदन में : विधायक
सहायकों की मांग उठाएंगे सदन में : विधायक

अरवल। जिले में कार्यपालक सहायक की हड़ताल के तहत छठे दिन अनिश्चितकालीन धरना पर डटे रहे। सहायकों के धरना को जायज ठहराते हुए विधायक महानंद सिंह ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के लिए सरकार द्वारा काले कानून रोलेट एक्ट लाया जा रहा है जिसका एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यपालक सहायक की मांग को सड़क से सदन तक उठाने का आह्वान किया। कार्यपालक सहायक के लड़ाई के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हूं । उन्होंने सभी कार्यपालक सहायक को एकजुट होकर आंदोलन को जारी रखने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को बिहार विधानसभा में रोलेट एक्ट जैसे काले कानून का भाकपा माले पुरजोर तरीके से विरोध करेगा। आप लोग भी दलगत भावना से ऊपर उठकर इस काले कानून का विरोध करें। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मनिदर कुमार मुन्ना कुमार श्रीराम पाठक, अखिलेश कुमार, रोहित कुमार, खुशबू कुमारी, रितु कुमारी, अस्मिता कुमारी, मोनिका कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।

संवाद सहयोगी करपी, अरवल

शादी के लिए नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला शहर तेलपा ओपी में दर्ज किया गया है। लड़की का भाई गांव के युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। लड़की शहर तेलपा में प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को नौ बजे सुबह कोचिग के लिए निकली थी । जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिता होने लगी। शाम में परिजन शहर तेलपा ओपी पहुंचे जहां ओपी अध्यक्ष पंकज कुमार को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शहर तेलपा पुलिस तथा करपी थानाध्यक्ष-सह-प्रशिक्षु डीएसपी सरोज कुमार साह गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन की।

chat bot
आपका साथी