आम हड़ताल के समर्थन में धरना व सभा का किया गया आयोजन

जहानाबाद। महानगरों की तरह जहानाबाद में जाम में बीमार की जान निकलने की स्थिति बन गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:29 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:29 PM (IST)
आम हड़ताल के समर्थन में धरना व सभा का किया गया आयोजन
आम हड़ताल के समर्थन में धरना व सभा का किया गया आयोजन

अरवल। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर हम हड़ताल के दौरान सदर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना देकर सभा का आयोजन किया गया। इसकी संयुक्त अध्यक्षता राजेश्वरी यादव ने की जबकि संचालन शिक्षक नेता अनिल कुमार राय ने किया। सभा को रविद्र यादव रामकुमार वर्मा उपेंद्र पासवान, जितेंद्र यादव, अजय विश्वकर्मा सहित दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने संबोधन किया। हड़ताल में अखिल भारतीय किसान महासभा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट आशा कार्यकर्ता रसोईया संघ के लोग शामिल हुए। इस दौरान बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शैलेंद्र कुमार, अनिल कुमार राय, बृज किशोर कुणाल, बच्चों कुमार, आशा कार्यकर्ता उर्मिला कुमारी, रसोईया संघ के नेता कामेश्वर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। संबोधन के दौरान शिक्षक नेता ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन मान ,50 वर्ष से अधिक आयु के सरकारी कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति आदेश की वापसी, रसोईया ,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित सभी स्कीम वर्करों को सरकारी सेवक घोषित करे। एनपीएस को खत्म कर ओपीएस को लागू करने सहित नौ सूत्री मांगों को रखा। नेताओं ने कहा कि सरकार को शिक्षकों के मांग जायज मानते हुए मान लेना चाहिए। माले नेता रविद्र कुमार यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी सरकार है केंद्र सरकार अविलंब किसान बिल को वापस ले तथा किसानों के धान को सत प्रतिशत खरीद की क्रांति करें किसी भी हालत में किसानों को बिचौलियों के हाथ में नहीं जाने दें।

chat bot
आपका साथी