चेहल्लुम में जुलूस के लिए थाने से लेना होगा लाइसेंस

अरवल चेहल्लुम पर्व में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी एवं पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM (IST)
चेहल्लुम में जुलूस के लिए थाने से लेना होगा लाइसेंस
चेहल्लुम में जुलूस के लिए थाने से लेना होगा लाइसेंस

अरवल : चेहल्लुम पर्व में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी जे प्रियदर्शिनी एवं पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पर्व को सद्भावपूर्ण वातावरण में कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मनाने की बात कही। साथ ही इसमें सबका सहयोग जरूरी होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सघन टीकाकरण अभियान के फलस्वरूप कोविड-19 संक्रमण संबंधित मामलों में निरंतर कमी आ रही है, फिर भी वायरस की प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित सावधानियों का पालन जरूरी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण में 29 सितंबर को सदर प्रखंड में मतदान निर्धारित है। इसके क्रियान्वयन के लिए तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है। थानास्तर पर अविलंब शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया। इसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जुलूस आयोजन के लिए संबंधित थाना से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। नियमानुसार जुलूस आयोजन के संबंध में विस्तृत विवरणी थाने को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने पर्वो के सही आयोजन में जिलास्तरीय शांति समिति की भूमिका की सराहना की। कहा कि चेहल्लुम पर्व को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति से सहयोग अपेक्षित है।

भाजपा ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान :

भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ की ओर से सेवा ही समर्पण अभियान के तहत पालीथिन मुक्त व जागरूकता अभियान दर्जनों बूथों पर चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ने भी भाग लिया। संयोजक शंकर यादव द्वारा विभिन्न बूथों पर अभियान के तहत लोगों को पालीथिन मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर राम विनय शर्मा, गुड्डू चंद्रवंशी, गौरव कुमार आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी