सब्जी की खेती करें तो मिलेगा अधिक लाभ

अरवल। सदर प्रखंड की खभैणी पंचायत अंतर्गत निसरपुर सरवर गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 01:15 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:35 AM (IST)
सब्जी की खेती करें तो मिलेगा अधिक लाभ
सब्जी की खेती करें तो मिलेगा अधिक लाभ

अरवल। सदर प्रखंड की खभैणी पंचायत अंतर्गत निसरपुर सरवर गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने की। चौपाल में कृषि उपनिदेशक मगध प्रमंडल संतोष कुमार उत्तम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में किसानों ने डीजल अनुदान की राशि रवि फसल के तहत बीज अनुदान की राशि सहित कई प्रकार की मिलने वाली अनुदान की राशि किसानों के खाते में नहीं आने की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों के खाते में राशि नहीं गई है उसके कारणों की जांच कर खाते में राशि भेजने का प्रयास करेंगे। उन्होंने किसान चौपाल के संबोधन में कहा कि किसान श्री विधि अपनाकर नई तकनीक के साथ साथ उन्नत बीज का चुनाव करते हैं तो आमदनी अच्छी होगी। क्योंकि नई तकनीक और उन्नत बीज से फसल का उत्पादन अधिक होगा। उन्होंने किसानों को कहा कि सभी किसान अपने अपने खेतों की मिट्टी की जांच करा लें। ताकि मिट्टी जांच कराने से यह पता चल जाएगा की खेत में कौन सी खाद की मात्रा कितनी डालनी है। इसके अलावा पोषक तत्वों के संबंध में जानकारी भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान गेहूं के फसल के अलावा किसान सब्जी की खेती करें। सब्जी की खेती में किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। सभी किसान अपने-अपने घर के एक कमरे में मशरूम का उत्पादन कर सकते है। इससे घर की महिलाओं की बेरोजगारी की समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान बीज उपचार कर ही खेतों में बीज डालें। रसायनिक खाद का उपयोग कम करें। खेत में अधिकतर जैविक खेती का उपयोग करें। सभी किसान अपने अपने घरों में जैविक खाद तैयार करने के लिए वर्मी कंपोस्ट बनाए। वर्मी कंपोस्ट के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि निर्धारित है। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक अनिल कुमार सिंहा सहित कई कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी