सरकार किसान एवं जवान को सम्मान देने को ले कृतसंकल्पित-मंत्री

अरवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म तिथि के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बैदराबाद में किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:58 PM (IST)
सरकार किसान एवं जवान को सम्मान देने को ले कृतसंकल्पित-मंत्री
सरकार किसान एवं जवान को सम्मान देने को ले कृतसंकल्पित-मंत्री

अरवल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म तिथि के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बैदराबाद में किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा शामिल था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सच्चे अर्थों में किसानों और जवानों का सम्मान करती है। कंधे पर विकास और विश्वास की जिम्मेदारी रहती है। किसानों और जवानों का जीवन संपूर्ण रूप से देश के लिए अर्पित होता है। दोनों देश के विकास और सद्भाव के लिए धूप में जलते हैं। कठिनाइयों में पसीना बहाते हैं और मुश्किल भरे रास्ते पर भी चलकर भारत के मस्तक को ऊंचा करने का सदैव प्रयास करते हैं। सच्चे अर्थों में किसान और जवान मां भारती के सपूत हैं, जिनके त्याग, तप और तपोबल से भारत माता सदैव मुस्कुराती रहती है। प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है- जवान और किसान की जीवन में कोई कष्ट ना हो। आत्मनिर्भर किसान द्वारा ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा। जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि सरकार चलाए जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जवान एवं किसानों को मंत्री द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय से ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंत्री ने स्वयं भी ट्रैक्टर चलाकर बैदराबाद बाजार भ्रमण किए एवं लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किए।

नगर अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट एवं व्यवसायियों द्वारा मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजेंद्र शर्मा,रामविनय शर्मा, शेषनाग ठाकुर, हरेंद्र नारायण सिंह, सच्चिदानंद पीयूष, सुनीता सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, चंदन कुमार चंद्रवंशी, मनीष ब्रह्मर्षि, प्टोनू मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी