गांवों में जा सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

अरवल भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय पासवान एवं पाटी नेता सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में कई गांव में घूम घूम कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 11:30 PM (IST)
गांवों में जा सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
गांवों में जा सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

अरवल :भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय पासवान एवं पाटी नेता सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में कई गांव में घूम घूम कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया ।साथ ही सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी आम लोगों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने मनेरी बीघा, उसरी चकिया, खैरा, बेला विगहा गांव में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना पर चर्चा किया ।इस मौके पर जिला महामंत्री शंकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेंद्र नारायण सिंह,जिला मिडिया प्रभारी सह जिला कार्यसमिति सदस्य चंदन चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी