रालोसपा ने शिक्षा सुधार को निकाला मशाल
अरवल रालोसपा ने प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड शहीद स्थल से लेकर प्रखंड कार्यालय तक शिक्षा में सुधार को लेकर मशाल जुलूस निकाला।
अरवल : रालोसपा ने प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड शहीद स्थल से लेकर प्रखंड कार्यालय तक शिक्षा में सुधार को लेकर मशाल जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता हाथों में मशाल जुलूस एवं शिक्षा सुधार के नारे लिखे हुए तख्ती लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव पप्पू वर्मा ने कहा की सरकार शिक्षा को बर्बाद कर दी है। शिक्षक स्कूलों में नहीं है सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, ऐसे में हमारी पार्टी शिक्षा में सुधार को लेकर सत्याग्रह सप्ताह मना रही है, जो सात सितंबर से लेकर तेरह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मशाल जुलूस निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। सरकार की गलत शिक्षा नीति के कारण आज नौनिहालों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा सुधार, बटन दबाने का पहला आधार का नारा दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम लोग शिक्षक को प्रमुखता से रखते हुए मतदान करेंगे और बटन दबाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान, नौजवान, मजदूर की बात करती है। आज बेरोजगारी चरम पर है, किसान बेहाल है। युवा बेरोजगार हैं। लोगों का व्यापक समर्थन पार्टी को मिल रहा है।