वर्चुअल रैली ले किए गए विशेष आयोजन

अरवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को सफल बनाने में कई दिन पहले से ही कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी ताकत झोंकी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:17 AM (IST)
वर्चुअल रैली ले किए गए  विशेष आयोजन
वर्चुअल रैली ले किए गए विशेष आयोजन

अरवल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को सफल बनाने में कई दिन पहले से ही कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी ताकत झोंकी गई थी। सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क अभियान का संचालन कर लोगों को जहां इस रैली में शामिल होने का न्यौता दिया था वहीं जगह जगह पर मुख्यमंत्री के सीधे संबोधन को देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी। जिला मुख्यालय में डॉ भीमराव अंबेदकर पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष मंजु देवी के नेतृत्व में वर्चुअल रैली में शामिल होने की सभी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। यहां स्थानीय सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी भी मौजूद थे। रैली के उपरांत बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के कारण ही यह रैली एतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री काफी लोकप्रिय हैं। हर कोई उनके संवाद को सुनना चाहता है। यही कारण है कि आम आवाम भी अपने अपने घरों में भी रैली में शामिल होने की व्यवस्था विभिन्न माध्यमों से कर रखे थे। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, विकास कुशवाहा, कलेर के प्रखंड अध्यक्ष टूटू शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप सिंह द्वारा जेठियारा में रैली को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई थी। यहां बड़े स्क्रीन तो लगाए ही गए थे। आवश्यक दूरी बनाकर लोगों की बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। करपी के प्रखंड टोलों में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रैली में शिरकत किया। विभिन्न माध्यमों से लेाग रैली में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री के संबोधन से जुड़े। प्रखंड मुख्यालय में रामरतन कुशवाहा, नवीन कुमार, शारदानंद सिंह, जगदीश सिंह, ऋषभ पटेल, धर्मदेव सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। इधर कुर्था में वर्चुअल रैली को लेकर पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस दौरान नीरज कुशवाहा, रामनाथ महतो, रविशंकर प्रसाद, उदय कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, केशव वर्मा, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, डिपल कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, सतीश पासवान, अजीत शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी