शहादत दिवस याद किए गए सरोज दत्त

जहानाबाद जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 300 से पार हो गई है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग संक्रमण के प्रति सतर्कता कम लापरवाही ज्यादा दिखा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:13 AM (IST)
शहादत दिवस याद किए गए सरोज दत्त
शहादत दिवस याद किए गए सरोज दत्त

अरवल : स्थानीय माले कार्यालय में सरोज दत्त की शहादत दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मौके पर लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रविन्द्र यादव, नंद किशोर कुमार, मनोज यादव, विजय सिंह, सुएब आलम समेत अन्य लोग शामिल थे। नेताओं ने कहा कि सरोज दत हमेशा नेक कार्य करते रहे। व्यापक जनता नौजवान और क्रांति के हित में काम करते हुए वे शहीद हुए थे। उनलोगों कहा कि पुलिस ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी थी। उनलोगों ने कहा कि सरोज दत्त एक कवि थी और उनकी तलवार-सी पैनी लेखनी थी। वे पार्टी से जुड़कर आम- आवाम के लिए लंबे समय तक संघर्ष करती रही। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में उनके विचारों पर फिर से चलने की जरूरत आ गई है। आज के दौर में बुद्धिजीवियों पर लगातार हमले हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी