विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

अरवल शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के खुकमार गांव में विद्युत स्पर्शाघात के कारण एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:13 AM (IST)
विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत
विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

अरवल : शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के खुकमार गांव में विद्युत स्पर्शाघात के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक कमल चौधरी बताया जाता है। जैसे ही गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग बधार की ओर दौड़ पड़े। एक ओर जहां उसके घर में कोहराम मच गया वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची। उनलोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह मंगलवार की देर शाम घर से शौच के लिए बधार में गया था। वहां बिजली की तार टूटकर गिरी हुई थी। गांव के लोगों के अनुसार शौच के लिए जाने के क्रम में ही वह उसके चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि सुनसान जगह होने के कारण उसे वहां किसी ने नहीं देखा। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके स्वजन खोजबीन करने लगे। बिजली की तार के निकट उस युवक को मृत पाया गया। लोगों द्वारा इसकी जानकारी ओपी की पुलिस को दी गई। परिणामस्वरूप पुलिस भी वहां पहुंची।

chat bot
आपका साथी