जयंती पर याद किए गए गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री

अरवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 117 वीं जयंती पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों में कार्यक्रमों की धूम मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 10:13 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री
जयंती पर याद किए गए गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री

अरवल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 117 वीं जयंती पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों में कार्यक्रमों की धूम मची रही। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों के बीच दोनों महापुरुषों के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के बीच चाकलेट का भी वितरण किया गया।

इधर, जिला कांग्रेस, जदयू, लोजपा के नेतृत्व में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्र्यापण किया। वहीं कलेर में प्लस टू रघुनंदन सिंह उच्च विद्यालय जमुहारी में प्रभारी प्रधानाध्यापक बिन्कटेश सिन्हा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गांधीजी के तैल चित्र पर पुष्प व माला अर्पण किया गया। करपी में जयंती पर हुआ वैक्सीनेशन

गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। करपी एवं वंशी प्रखंडों में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लोगों की भीड़ जुटी। स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने बताया कि 20 शिविर लगाए गए। बेलखारा मध्य विद्यालय में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विद्याभूषण, चिकित्सक डा. चंदन कुमार ने वैक्सीनेशन का जायजा लिया। जयंती पर कुर्था खादी भंडार में विशेष छूट

कुर्था खादी भंडार में वस्त्रों पर विशेष छूट प्रदर्शनी का उद्घाटन अहमदपुर हरना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया जितेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने गांधी जी के तैल चित्र पर कच्चा सूत चढ़ कर नमन किया।

वहीं किजर प्लस टू उच्च विद्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करना किसी नेता या अधिकारी का याद नहीं रहा। किसान नेता गोरख सिंह, प्रो. नरेंद्र सिंह चुन्नू ने विद्यालय प्रबंध समिति को भी इसके लिए कोसा है।

chat bot
आपका साथी