किजर एपीएचसी में सुविधाएं नदारद

अरवल किजर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभिक समय में जिला बोर्ड के अधीन रहने के कारण अस्पताल की काफी प्रसिद्धि थी। चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्ट में दिन-रात होती थी। 90 के दशक में भी चिकित्सक की नियुक्ति हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:47 PM (IST)
किजर एपीएचसी में सुविधाएं नदारद
किजर एपीएचसी में सुविधाएं नदारद

अरवल : किजर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभिक समय में जिला बोर्ड के अधीन रहने के कारण अस्पताल की काफी प्रसिद्धि थी। चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्ट में दिन-रात होती थी। 90 के दशक में भी चिकित्सक की नियुक्ति हुई थी। उस वक्त अस्पताल का भवन जीर्ण-शीर्ण था, पर चिकित्सा सुविधा अव्वल दर्जे की थी। सप्ताह में दो दिन बंध्याकरण आपरेशन होता था। साथ ही पेट, हाइड्रोसील, हार्निया का भी सफल आपरेशन किया जाता था। चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद इस अस्पताल की स्थिति काफी बदल गई। लगभग 15 वर्ष पूर्व आकर्षक भवन भी बना। पांच वर्षों पूर्व इसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दर्जा मिला। 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू हुई, लेकिन यह सब मात्र बोर्ड तक ही सीमित है। अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं है। कुत्ते, बिल्ली, सियार आदि के काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज इंजेक्शन आज तक इस अस्पताल में किसी को पड़ा ही नहीं।

लोगों को कुर्था, करपी, अरवल, जहानाबाद जाना पड़ता है। अरवल सिविल सर्जन डा. अरविद कुमार ने बताया कि अस्पताल में शीघ्र एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। एक्सरे मशीन की भी व्यवस्था कराई जाएगी। अवैध नर्सिंग होम पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

एनएच पर जलजमाव से निजात दिलाने की पहल शुरू : किजर कुर्था मोड़ स्थित एनएच 110 पर चार माह से जमे गंदे पानी के कारण लोग परेशान थे। कई लोग हादसे के शिकार हो रहे थे। इस समस्या को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होते ही अधिकारियों की नींद खुली। परिणामस्वरूप त्वरित कार्रवाई के तहत एनएच 110 के कार्यपालक अभियंता राणा चंद्र प्रकाश ने पहल की। अरवल-जहानाबाद पथ में कार्य कर रही एजेंसी को आदेश जारी कर जेसीबी तथा प्रेशर रोड रोलर के सहारे मेटल आदि डालकर कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। सभी इसे लेकर दैनिक जागरण के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। आभार व्यक्त करने वालों में किसान नेता गोरख सिंह, अधिवक्ता सह भाजपा नेता डा. साबिर हुसैन, मीरा सिंह, मोकीम अहमद समेत अन्य लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी