मतदान के लिए निकली जागरूकता रैली

अरवल प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:16 PM (IST)
मतदान के लिए निकली जागरूकता रैली
मतदान के लिए निकली जागरूकता रैली

अरवल : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण से मतदाता रैली को मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुंती देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रधानाध्यापिका ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की काफी अहम भूमिका होती है। अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसका पूरा प्रयास होना चाहिए। यह तभी संभव है जब मतदाताओं को जागरूक किया जाए। रैली में बीआरपी जितेंद्र कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार ,पूर्व प्रखंड कार्यक्रम साक्षरता अरुण कुमार समेत कई शिक्षक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी