सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बढ़ी परेशानी

अरवल कुर्था को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बावजूद स्थानीय बाजार की तस्वीर नहीं बदली। बाजार की मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:06 AM (IST)
सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बढ़ी परेशानी
सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बढ़ी परेशानी

अरवल :कुर्था को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बावजूद स्थानीय बाजार की तस्वीर नहीं बदली। बाजार की मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर नगर पंचायत के कर्मी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि नगर पंचायत द्वारा स्थानीय बाजार के देवी स्थान मोड़ से लेकर कुर्था थाने तक एक ओर सड़क के किनारे करहा बना दिया गया है। सड़क पर बह रहे नाले के पानी से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन पूरी तरह नाला बहना बंद नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सड़क के किनारे नाली निर्माण न कर करहा बना दिया गया है। पक्कीकरण कर दिया जाता तो इसका स्थाई निदान मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं कर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आमलोगों की समस्या यथावत है। इसको देखने वाला कोई नहीं है।

बंद की सफलता के लिए किया जनसंपर्क

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद की सफलता के लिए केयाल, रामपुरचाय व बेलखरा पंचायत के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विधायक महानंद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने के बजाय और बढ़ा रही है। फसल का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है। अपनी मांग के समर्थन में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों को सुनने वाला कोई नहीं है। जनसंपर्क में उपेंद्र पासवान, मिथिलेश यादव, राम इकबाल सिंह उर्फ सरदार समेत कई नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी