देश के टुकड़े होने से बचाने में डा. मुखर्जी का अहम योगदान: पीयूष

अरवल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:47 PM (IST)
देश के टुकड़े होने से बचाने में डा. मुखर्जी का अहम योगदान: पीयूष
देश के टुकड़े होने से बचाने में डा. मुखर्जी का अहम योगदान: पीयूष

अरवल: राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा इस बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश संयोजक ने कहा कि डा. मुखर्जी का जीवन प्रखर राष्ट्रवाद व देश प्रेम से ओतप्रोत था। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस कथन को साबित करने हेतु अपने प्राणों की आहूति भी करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। देश को टुकड़े में बांटने की बहुत कोशिश हुई परन्तु डा. मुखर्जी ने ऐसे मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। वे कांग्रेस पार्टी के नेहरू सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला और बिना परमिट कश्मीर में दाखिल हुए। नेहरू सरकार को चुनौती देकर अपने ²ढ़ निश्चय पर अटल रहकर स्वतंत्रता से पूर्व व बाद राष्ट्रनिर्माण में उनका अहम योगदान रहा। देश में एक निशान, एक विधान व एक प्रधान के संकल्पों को पूरा करने के लिए उनके बलिदान को आज पूरा देश याद कर रहा है। धारा 370 को समाप्त करना उनका मुख्य उद्देश्य था। देश के ²ढ़ व मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उनके सपने को पूरा किया गया। धारा 370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री ने मुखर्जी के सपने को साकार कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। वे एक महामानव थे। जिन्होंने संगठन व राष्ट्र भक्ति के लिए मंत्री पद से लेकर सभी पदों को त्याग दिया था। हम सभी कार्यकर्ता संगठन हित में तथा जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में हमेशा एकजुट होकर कार्य करते रहें। इस मौके पर ज्ञानू कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, धीरज कुमार, सुधांशु कुमार, रिषिकेश, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, धीरज कुमार, सुधांशु कुमार, ऋषिकेश कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी