सभी वार्डो में की जाए आक्सीजन की आपूर्ति: डीएम

अरवल जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओें की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सभी वार्डों तक इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:46 PM (IST)
सभी वार्डो में की जाए आक्सीजन की आपूर्ति: डीएम
सभी वार्डो में की जाए आक्सीजन की आपूर्ति: डीएम

अरवल: जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओें की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सभी वार्डों तक इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बताया गया कि इस प्लांट से चार सौ लीटर प्रति मिनट आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने आरटीपीसीआर लैब तथा ब्लड बैंक को लेकर सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि इसके संचालन में जो भी प्रयास हो रहा है उसमें तेजी लाएं। इस दौरान दीदी की रसोइया के संचालन को लेकर हो रही तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में सभी व्यवस्था सुदृढ़ रखना है। लापरवाही करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर सिविल सर्जन डा. अरविद कुमार, अधीक्षक डा. रमण आर्य भट्ट, प्रबंधक रिजवान समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। ---

ईवीएम स्कैनिग का डीएम ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, अरवल:

जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने गांधी मैदान स्थित खेल भवन में चल रहे ईवीएम स्कैनिग का जायजा लिया। पंचायत चुनाव के लिए जिले में अब तक 5027 बैलेट यूनिट और 2681 कंट्रोल यूनिट की प्राप्ति हुई है। आवंटित बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट का स्कैनिग किया जा रहा है। इसके तहत तीन हजार बैलेट यूनिट स्कैनिग पूरा किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम स्कैनिग का कार्य 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश पर ईवीएम का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी