परियारी बाजार में10 भुजाओं वाली मां को देखने उमड़े श्रद्धालु

अरवल परियारी पंचायत के एनएच 110 स्थित शांतिपुरम परियारी बाजार में 32 वर्षों से लगातार दुर्गा मां का दरबार सजता आ रहा है। इस वर्ष 10 भुजाओं वाली शेर पर सवार मां का पट खुल गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:14 PM (IST)
परियारी बाजार में10 भुजाओं वाली मां को देखने उमड़े श्रद्धालु
परियारी बाजार में10 भुजाओं वाली मां को देखने उमड़े श्रद्धालु

अरवल : परियारी पंचायत के एनएच 110 स्थित शांतिपुरम परियारी बाजार में 32 वर्षों से लगातार दुर्गा मां का दरबार सजता आ रहा है। इस वर्ष 10 भुजाओं वाली शेर पर सवार मां का पट खुल गया। मां के पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के साथ-साथ मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, गणपति कार्तिकेय की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

बताया गया कि इस बार बाहर के कारीगरों ने मां के इस स्वरूप का निर्माण किया है। रोशनी से तिरुपति के मंदिर का डिजाइन किया गया है। साथ ही भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। 40 फीट ऊंचा, 30 फीट लंबा एवं 25 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है। अग्निशमन सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है। पूजा समिति के लाइसेंसी अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन किया जाएगा। महिला एवं पुरुष दर्शकों के लिए अलग-अलग दर्शन की व्यवस्था की गई है। पुजारी किशोरी पंडित ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। अखंड दीप लगातार जल रहा है। संध्या के समय प्रतिदिन भव्य मंगला आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।

इस वर्ष प्रशासन के निर्देश पर किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। सप्तमी तिथि को पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए अनेक गांव के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माता का दर्शन पूजन कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए निर्धारित तिथि को पुनपुन नदी में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

रामेश्वर सिंह

अध्यक्ष

फोटो-08

chat bot
आपका साथी