मुआवजे के लिए एनएच पर शव रखा

अरवल सदर थाना के वासिलपुर मोहल्ले के राजेंद्र राम की मौत नहर में डूबने से हो गई। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि वे अष्टमी के दिन साइकिल लेकर घर से निकले थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:02 AM (IST)
मुआवजे के लिए एनएच पर शव रखा
मुआवजे के लिए एनएच पर शव रखा

अरवल : सदर थाना के वासिलपुर मोहल्ले के राजेंद्र राम की मौत नहर में डूबने से हो गई। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि वे अष्टमी के दिन साइकिल लेकर घर से निकले थे। रात में नहीं लौटने पर घर वालों ने समझा कि कहीं संबंधी के यहां चले गए होंगे। नवमी के दिन भी नहीं आने के बाद घर वाले खोजबीन करने लगे। बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल सकी। विजयादशमी के दिन अहले सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि 10 नंबर नहर में एक शव उपला रहा है।

सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजेंद्र राम के परिजन भी वहां पहुंच गए। मुआवजे की मांग करते हुए शव को लेकर ग्रामीणों ने एनएच 139 को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक एनएच जाम रहने से आवागमन पूरी ठप हो गया। स्थानीय विधायक महानंद सिंह, बीडीओ उषा कुमारी, सीओ अवधेश कुमार नेपाली जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम हटाया। बीडीओ ने मृतक के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना की राशि दी। फिलहाल पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

दूसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के मोथा निवासी रामकिशोर वर्मा के पिता पूर्व सरपंच जय सिंह के निधन व केनरा बैंक के समीप जोखन चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी के निधन की खबर सुनकर विधायक ने उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

बाइक से गिरकर महिला की मौत :

स्थानीय थाना क्षेत्र के सचई गांव की महिला सुमन देवी 25 वर्ष की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। महिला दुर्गा पूजा के नवमी के दिन बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। कुर्था बाजार से गुजरने के बाद एसएच 69 के मखदुमपुर बारह माइल के पास बाइक से गिर गयी। घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा के लिए अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। तबतक उनकी मौत हो गई। सुमन देवी का पति गुड्डू कुमार मजदूरी कर अपने बाल-बच्चों का पालन पोषण करता है। सूचना पर जिप सदस्य महेश यादव ने उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी