मैच देखने को उमड़ी भीड़, इंतजाम पुख्ता नहीं

अरवल । शहरतेलपा खेल मैदान में झारखंड एवं बिहार के बीच आयोजित महिला फुटबाल मैच देखने के लिए दर्शकों के साथ खेल मैदान पर खेल रही बेटियों का उत्साह बढ़ाने से पीछे नही दिख रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:53 PM (IST)
मैच देखने को उमड़ी भीड़, इंतजाम पुख्ता नहीं
मैच देखने को उमड़ी भीड़, इंतजाम पुख्ता नहीं

अरवल । शहरतेलपा खेल मैदान में झारखंड एवं बिहार के बीच आयोजित महिला फुटबाल मैच देखने के लिए दर्शकों के साथ खेल मैदान पर खेल रही बेटियों का उत्साह बढ़ाने से पीछे नही दिख रही थी। छोटी छोटी बिटिया जब खेल मैदान पर दौड़ लगा गेंद को किक लगा रही थी तो महिला दर्शक न चाहते हुए भी तालियां बजाने से अपने आपको नही रोक पा रही थी। यह भी कह रही थी कि देखहि न गे उ लडकिया कितना दौड़ के गेंदबा पैरवा से मार देकई। पिछले दो माह में इस खेल मैदान पर चौथा मैच आयोजित हो रही थी। एक वर्ष में सबसे अधिक टूर्नामेंट का आयोजन इस खेल मैदान पर किया जाता है। राज्य एवं केंद्र स्तर के विभिन्न राष्ट्रीय दल के नेताओं एवं सरकार के मंत्री विधायकों के द्वारा प्रत्येक टूर्नामेंट में शिरकत किया जाता है,फिर भी इस खेल मैदान की स्थिति यथावत बनी हुई है। पिछले मैच में जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी भी स्टेडियम निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का आश्वासन दिया था। इस खेल मैदान पर जिले के सबसे ज्यादा फुटबॉल मैच आयोजित होती है। क्षेत्र के हजारों महिलाओं की भीड़ महिला फुटबाल देखने पहुंचती है। विभागीय निविदा के माध्यम से इस खेल मैदान को स्टेडियम का रूप देने के दिशा में कार्य प्रगति पर है परंतु यह अभी काफी अधूरा दिखाई पड़ रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर अधिकारी,मंत्री एवं नेताओं द्वारा घोषणाओं की झंडी लगा देते हैं लेकिन जमीन पर कार्य शिथिल पड़ जाता है। रविवार को आयोजित अरवल बनाम आरा पुरुष एवं बिहार झारखंड महिला फुटबॉल मैच के दौरान महिला दर्शकों के भीड़ में हो रही परेशानियों को साफ देखा जा रहा था। स्थानीय खेल प्रेमियों ने इस संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर किया है। ऐसी बात नही है कि इस खेल मैदान पर स्टेडियम निर्माण के लिए पैसा नही मिला था। खेल मंत्रालय द्वारा लगभग सात साल पूर्व लगभग 21 लाख रुपये विद्यालय को मिला था। लेकिन आधे अधूरे इस स्टेडियम का निर्माण कार्य आज तक पूरा नही हो सका।

chat bot
आपका साथी