आठ लोगों पर लगाया गया सीसीए

अरवल। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। गुरुवार से नामांकन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:05 AM (IST)
आठ लोगों पर लगाया गया सीसीए
आठ लोगों पर लगाया गया सीसीए

अरवल। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। मतदान भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए सभी बिदुओं पर सतर्कता बरती जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कोरोना वायरस को देखते हुए मतदाताओं के लिए सैनिटाइजर और ग्लव्स उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मतदान के अंतिम एक घंटे में मतदान कराए जाएंगे। मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करें। इसके लिए सशस्त्र बल क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका को लेकर जिले के आठ लोगों पर सीसीए लगाया गया है।

यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी रविशंकर चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि अरवल विधानसभा 214 और कुर्था विधानसभा 215 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में अलग-अलग नामांकन के लिए व्यवस्था की गई है। नामांकन प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अरवल विधानसभा के लिए 251 मतदान केंद्र और 123 सहायक मतदान केंद्र बनाया गया है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 372 है जो 177 भवनों में स्थापित होगी। वही कुर्था विधानसभा के लिए 257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अरवल विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल पदाधिकारी दुर्गेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी और कुर्था विधानसभा क्षेत्र के लिए बृज किशोर पांडे को निर्वाचित पदाधिकारी बनाया गया है। अरवल विधानसभा के सहायक निर्वाचित पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरवल, प्रखंड पदाधिकारी कलेर, अंचलाधिकारी अरवल, कार्यपालक दंडाधिकारी अरवल, अनुमंडल दंडाधिकारी अरवल अंचल अधिकारी तथा अंचल अधिकारी करपी को बनाया गया है, जबकि कुर्था विधानसभा के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्था, अंचल अधिकारी कुर्था, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी करपी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुर्था ,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सोनभद्र वंशी सूर्यपुर को बनाया गया है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशिभूषण सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी