गद्दोपुर का 'सूरज' चमका बॉलीबुड के पर्दे पर

अरवल अरवल जिले के गद्दोपुर गांव का सूरज बॉलीबुड के पर्दे पर चमक उठा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:23 PM (IST)
गद्दोपुर का 'सूरज' चमका बॉलीबुड के पर्दे पर
गद्दोपुर का 'सूरज' चमका बॉलीबुड के पर्दे पर

अरवल : अरवल जिले के गद्दोपुर गांव का 'सूरज' बॉलीबुड के पर्दे पर चमक उठा। प्रकाश झा की फिल्म परीक्षा में सूरज श्रीवास्तव कीर्तन मंडली में दिख रहा है। इस फिल्म के रिलीज होने की सूचना पर गद्दोपुर के लोगों के बीच खुशी का माहौल है।

सूरज ने फिल्म परीक्षा द फाइनल टेस्ट के कलाकार आदिल हुसैन, आदील हुसैन, प्रियंका बोस, संजय सूरी और बाल कलाकार शुभम झा के साथ काम किया है। परीक्षा- द फाइनल टेस्ट पांच अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म बिहार के एक साधारण रिक्शा चालक की कहानी है। जो एक निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में अपने बेटे की पढ़ाई करा कर अच्छी शिक्षा दिलाना चाहता है। इस फिल्म में सूरज और आदिल हुसैन के साथ कीर्तन मंडली में भजन करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले सूरज श्रीवास्तव ने अनुपम खेर के साथ फिल्म वन डे, अक्षय खन्ना के साथ फिल्म सब कुशल मंगल, सुशांत सिंह के साथ फिल्म दिल बेचारा में छोटी-छोटी भूमिका अदा कर चुके हैं।

गद्दोपुर गांव निवासी सूरज श्रीवास्तव की मां प्रमिला देवी गृहणि हैं। उनके पिता मोहन लाल पुलिस सेवा में हैं। बचपन से ही कला क्षेत्र में इनकी रुझान रही है। कवि, गायक, तबला वादक और रंगकर्मी रहे हैं। आकाशवाणी, दूरदर्शन और मंचों पर सूरज ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकों के दिलों में अपना स्थान बनाया है। फिलहाल सूरज रांची में रह रहे हैं। फिल्मों में अभिनय और एक संस्कृतिकर्मी के रूप में अनवरत कार्यशील हैं। इनके अभिनय पर राम विनय शर्मा श्रीधर शर्मा नारायण दास संतोष कुमार जिप सदस्य रंजीत कुमार लोजपा नेता सत्येंद्र रंजन जसीम अहमद अजय विश्वकर्मा हम के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल भाजपा नेता पीयूष कुमार भास्कर कुमार राजद के युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने उनके अभिनय से खुश होकर बधाई दी है

chat bot
आपका साथी