भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से वैक्सीन लगवाने को किया जागरूक

कोरोना महामारी से बचाव और शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रथ निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:51 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से वैक्सीन लगवाने को किया जागरूक
भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गीत के माध्यम से वैक्सीन लगवाने को किया जागरूक

कोरोना महामारी से बचाव और शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रथ निकाला। प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को जागरुकता रथ को बैदराबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ बैदराबाद होते हुए वलिदाद, मडैला, मेहंदिया, पहलेजा, उसरी, तेलपा, बेलसार, कलेर, आगानुर, प्रसादी इंग्लिश सहित अन्य जगहों पर भ्रमण किया।

प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने बताया कि जागरुकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को कोरोना महामारी से बचने की जानकारी देना है। साथ ही आम लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी है। यह बात गीत-संगीत के माध्यम से बताया जा रहा है, ताकि ग्रामीण पूरी तरह समझ सकें। रथ के माध्यम से यह भी बताया जा रहा है कि वैक्सीन पूरी तरह स्वास्थ्य केंद्रों व निर्धारित सेंटर पर फ्री में मिल रही है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाना होगा। शहर हो या गांव, सबको प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार कोरोना से बचाव के लिए तत्पर है।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था है। अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं। जागरुकता रथ की शुरुआत मंगलवार को प्रदेश कार्यालय से हुआ था। वहां से प्रत्येक जिले को एक-एक जागरुकता रथ भेजा गया है, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा, शशि भूषण भट्ट, चंदन चंद्रवंशी, मनीष ब्रह्मार्षि, वशिष्ट पासवान, हरेंद्र नारायण सिंह, रोशन कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी