मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

अरवल प्रखंड क्षेत्र के कुशरे गांव गांव में बने मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:37 PM (IST)
मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को 
लेकर निकाली गई शोभा यात्रा
मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा

अरवल: प्रखंड क्षेत्र के कुशरे गांव गांव में बने मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय महायज्ञ में हवन एवं प्रसाद वितरण भंडारा के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।

इस जलयात्रा में गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लिए बैंड बाजे के साथ चल रहे थे। कलश शोभायात्रा का नेतृत्व समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघन पंडित ने किया। डॉ ज्योति प्रसाद के द्वारा कलश यात्रा से पहले यज्ञ परिसर एवं सभी मंदिर को सैनिटाइज किया गया। हालांकि यज्ञ परिसर में लोगों की भी उपस्थिति बहुत कम रही।

कलश यात्रा कुशरे गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप मां भगवती मंदिर से होते हुए गांव भ्रमण कर यज्ञ मंडप पहुंची जहां आचार्य पंडित चंद्रभूषण पाठक, चंदन कुमार मिश्र, शशि भूषण पाठक, विनोद पाठक, विपिन पाठक, सुधीर पाठक, नीरज कुमार पाठक के द्वारा सूर्य मंदिर स्थित पुनपुन नदी तट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर करीब चार किलोमीटर पैदल गांव भ्रमण में जयकारा लगाते हुए यज्ञ मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना किया। यहां पर हवन, महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन 21 जून को होगा। मुख्य यजमान के रूप में विद्यानंद सिह, सुनैना देवी के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु जलयात्रा में शामिल हुए।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामविलास साव, कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश्वर पंडित, सचिव विद्यानंद सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश रजक, सदस्य चंदन शर्मा, नरेश शर्मा, संतोष शर्मा, मिथिलेश शर्मा, प्रमोद कुमार, रामजतन कुमार, अखिलेश कुमार, बीरबल सिंह, रोहित कुमार, शैलेश सिह, उदल कुमार, राधेश्याम, इंदल कुमार, राम दयाल शर्मा, नरेश सिंह, विश्राम शर्मा, शत्रुघन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी