आक्रोशित लोगों ने राइस मिल में लगाई आग

अरवल सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा राइस मिल में महिला का शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने मिल में आग लगा दी। ग्रामीणों को मधुबन के पास राइस मिल में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 10:52 PM (IST)
आक्रोशित लोगों ने राइस मिल में लगाई आग
आक्रोशित लोगों ने राइस मिल में लगाई आग

अरवल :सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा राइस मिल में महिला का शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने मिल में आग लगा दी। ग्रामीणों को मधुबन के पास राइस मिल में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर मिली। शव को पहचान करने के लिए काफी संख्या में लोग राइस मिल के अंदर पहुंचे। शव की पहचान जीतन विगहा गांव निवासी पांडा यादव की पत्नी सिताब देवी के रूप में की गई है। शव की पहचान होते ही ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को कुछ देर तक जाम कर दिया। कुछ उपद्रवी राइस मिल के अंदर घुसे और मिल में आग लगा दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला राइस मिल के अंदर घास काटने गई थी। इसी दरम्यान उसकी मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला की मौत कैसे हुई। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि महिला घास काटने के दरम्यान बिजली की तार को काट दी जिससे करंट की चपेट में वह आ गई। फिलहाल घटनास्थल पर जाकर पुलिस कई बिदुओं को जांच करने में जुटी हुई है। आग किसने लगाई और कितना का नुकसान हुआ है इस बीच अब तक आकलन नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मंत्री का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :

श्रम संसाधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जीवेश मिश्रा का कुर्था बाजार में स्वागत किया गया। वे पटना से गया जा रहे थे। इसी क्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम पूछा और एनडीए को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा लगाने की बात कही। मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।

chat bot
आपका साथी