सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता : रणवीर

अरवल। जदयू कार्यालय महेंदिया में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार टूटू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद रणवीर नंदन तथा जिलाध्यक्ष मंजु देवी मौजूद थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:15 AM (IST)
सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता : रणवीर
सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं कार्यकर्ता : रणवीर

अरवल। जदयू कार्यालय महेंदिया में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष साकेत कुमार टूटू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद रणवीर नंदन तथा जिलाध्यक्ष मंजु देवी मौजूद थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व के कारण ही प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियां पनप नही पा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान का संचालन करें। बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाएं। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के कार्य से युवाओं का झूकाव भी पार्टी की ओर हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अनर्गल आरोप लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं ऐसे में सरकार के कार्यों की जानकारी देकर लोगों को बताना है कि किस तरह से योजना संचालित हो रही है। बैठक में भगवान दास महतो, गुडु पटेल, गोदानी सिंह, सुजीत कुमार पटेल, विजय कुमार, वैजनाथ साव, गोरख कुमार, जयप्रकाश महतो आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी