पैक्स चुनाव को ले 424 पर हुई कार्रवाई

अरवल। •िाले में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:15 AM (IST)
पैक्स चुनाव को ले 424 पर हुई कार्रवाई
पैक्स चुनाव को ले 424 पर हुई कार्रवाई

अरवल। •िाले में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि •िाले में 62 पैक्सों का चुनाव दो चरणों ने सम्पन्न होगा।जिसमें प्रथम चरण के चुनाव नौ दिसंबर को सदर प्रखंड के 12 पैक्स एवं कलेर प्रखंड के 15 पैक्सों पर होगा। वहीं दूसरे चरण का चुनाव 13 दिसंबर को करपी प्रखंड में 18 पैक्स, कुर्था प्रखंड में 10 पैक्स एवं सोनभद्र वंशी प्रखंड में सात पैक्स में मतदान होगा।उन्होंने कहा कि दोनों चरणों का मतदान का समय सुबह सात बजे से तीन बजे तक निर्धारित है।वहीं मतगणना मतदान के अगले दिन सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी या माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि •िाले के सभी 184 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।•िाले में कंट्रोल रूम बनाया गया।जहां सूचना देने पर तुरंत कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सु²ढ़ रखने के उद्देश्य से •िाले को 10 सेक्टर में बांटा गया है।वहीं प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान पदाधिकारी,गश्ती दल दंडाधिकारी,सेक्टर दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है।शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्राधिकार द्वारा प्रेक्षकों की भी नियुक्ति की गयी है।उन्होंने कहा कि मतदान के समय कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए धारा 107 के तहत प्रथम चरण के लिए 167 एक दूसरे चरण के लिए 257 लोगों को नोटिस दिया गया है।वहीं अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा और विधि व्यवस्था की पूरी तैयारी कर की गई है।इसलिए मतदाता निर्भिक हो कर बिना दबाव के अपना मत का प्रयोग कर सकते हैं।

बताया गया कि सदर प्रखंड के फखरपुर और अबगीला पंचायत में अध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं सोनवर्षा पंचायत में अध्यक्ष पद का निर्विरोध निर्वाचन के कारण मतदान नहीं होगा।सोनवर्षा पंचायत में केवल केवल कार्यकारिणी सदस्य का ही चुनाव होगा।इस मौके पर सहकारिता के प्रतिनिधि एवं डीपीआरओ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी