थानाध्यक्ष के कार्यकाल की हुई सराहना

अररिया। पलासी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अन्य द्वारा निवर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के सम्मा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:13 AM (IST)
थानाध्यक्ष के कार्यकाल की हुई सराहना
थानाध्यक्ष के कार्यकाल की हुई सराहना

अररिया। पलासी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अन्य द्वारा निवर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के सम्मान में बुधवार को पलासी थाना प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुखिया मो. रागीब उर्फ बबलू, श्यामलाल साह, मुखिया प्रतिनिधि मो. हारुण रसीद, मो. शमीम अख्तर, रामानंद साह, मो. शब्बीर आलम, मो. इमरान अजीम आदि द्वारा निवर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश का माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने निवर्तमान थानाध्यक्ष के ढाई वर्षों से अधिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें मृदुभाषी व योग्य प्रशासक बताया। तत्पश्चात जन प्रतिनिधियों सहित अन्य द्वारा अंग वस्त्र आदि भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब हो कि निवर्तमान थानाध्यक्ष का पलासी से सिकटी तबादला हो गया। उनके स्थान पर पलासी के नये थानाध्यक्ष के रुप में शिव पूजन कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। मौके पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष के अलावे मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र मल्लिक, मो. शोएब आलम, मो. शाद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी