मनुष्य निर्माण की सारी प्रक्रिया व्यक्तित्व निर्माण के बाद ही संभव : दिलीप झा

अररिया। लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज के सचिव डा. सुशील प्रसाद नायक प्राचार्य आशुतोष कुमार दास अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 12:19 AM (IST)
मनुष्य निर्माण की सारी प्रक्रिया व्यक्तित्व निर्माण के बाद ही संभव : दिलीप झा
मनुष्य निर्माण की सारी प्रक्रिया व्यक्तित्व निर्माण के बाद ही संभव : दिलीप झा

अररिया। लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज के सचिव डा. सुशील प्रसाद नायक, प्राचार्य आशुतोष कुमार दास, अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का प्रस्तावित उद्बोधन विद्या मंदिर के प्राचार्य आशुतोष कुमार दास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, रंगोली, आदर्श दिनचर्या, कावड़ से जुगाड़, कोरोना काल की उपलब्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भैया-बहनों के द्वारा बनाए गए वीडियो क्लिप का वर्चुअल प्रदर्शन किया गया। मौके पर कार्यक्रम में विद्या भारती बिहार के सदस्य दिलीप कुमार झा ने तरुण वर्ग के भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य निर्माण की सारी प्रक्रिया व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया से होता है। मनुष्य के अच्छे स्वभाव से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है।अच्छी आदतें के कारण मनुष्य का स्वभाव अच्छा होता है। व्यवस्थित दिनचर्या, अच्छे आचरण का विकास से उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। वहीं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर ने आदर्श दिनचर्या विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा जीवन की व्यवस्थितता के लिए आदर्श दिनचर्या आवश्यक है। आदर्श दिनचर्या के लिए आहार व्यायाम एवं विश्राम आवश्यक है। उन्होंने विद्या भारती उत्तर बिहार द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास वर्चुअल महोत्सव कार्यक्रम का सराहना करते हुए भैया-बहनों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दिए। विद्या भारती बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कबाड़ से जुगाड़ बनाने की कला पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए भैया-बहनों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति बिहार के संरक्षक रामकुमार केशरी, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, सह सचिव रामलाल सिंह, विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, मिथिलेश सिंह, सोमदत्ता चक्रवर्ती, तकनीकी प्रमुख रंजन कुमार समेत विद्या भारती बिहार के विभिन्न विद्यालयों से लगभग चार हजार भैया बहन, आचार्य, प्रधानाचार्य एवं अभिभावक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

chat bot
आपका साथी