अररिया प्रखंड में पचीस पुराने मुखिया को वोटर ने दिया नकार

संसू अररिया अररिया प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार को मार्केटिग यार्ड अरि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:31 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:31 AM (IST)
अररिया प्रखंड में पचीस पुराने मुखिया को वोटर ने दिया नकार
अररिया प्रखंड में पचीस पुराने मुखिया को वोटर ने दिया नकार

संसू, अररिया: अररिया प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार को मार्केटिग यार्ड अररिया में किया गया।प्रखंड के तीस पंचायत और चार जिला परिषद सदस्य की मतगणना की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम क्षेत्र संख्या 18 से चुनाव हार गई है।उन्हें सबा परवीन ने चार हजार पांच सौ वोट से हराया। जिला परिषद में सत्रह नंबर से पूर्व जिला पार्षद आकाश राज फिर से चुनाव जीत गए है।उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी मौलवी राशिद अंसारी को चार हजार वोट से हराया। क्षेत्र संख्या 22 से जिला परिषद के लिए संगीता देवी ने अपनी जीत दर्ज कराई। जिला परिषद के कुल चार सीट में तीन पुराने सदस्य को वोटर ने नकार दिया ।निवर्तमान जिला परिषद उपाध्यक्ष जुगनू परवीन 250 वोट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें शमा सहजादी ने पराजित किया।अररिया प्रखंड के निवर्तमान प्रमुख शमशाद आलम और उनकी पत्नी गैयारी पंचायत से समिति सदस्य का चुनाव हार गए हैं। मुखिया में अधिकांश पूर्व मुखिया को जनता ने नकार दिया। अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत से पहली बार गुड्डी देवी मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई। जमुआ से भीम नाथ झा, बटुरबारी से अम्बरी ,तरौना भोजपुर से निवर्तमान मुखिया हर्षवर्धन सिंह पप्पू ,सहसमल से निगारून ना•ा, बोची से अली हसन पव्वा ,किस्मत खवासपुर से दयानंद सदा, रामपुर मोहन पश्चिम से मु सालेह आलम, रामपुर मोहनपुर पूर्वी से मु •ाुबैर आलम ,मदनपुर पूर्वी से असद, मदनपुर पश्चिम से मंसूर आलम, बांसबाडी से निवर्तमान मुखिया असरार अहमद ,अररिया बस्ती से शाद अहमद बबलू, बेलवा मासूमा न•ार , कामलदहा से नुजहत बानो ,रामपुर कोदरकट्टी से पम्मी देवी, बसंतपुर से नजबुल , पंचायत समिति में शमशाद आलम और उनकी पत्नी दोनों हार गई हैं। उप प्रमुख अब्दुल हन्नान अपनी सीट बचाने में सफल रहे ।

सरपंच पद पर किस्मत खवासपुर से सरजी लाल सदा, जमुआ से कृष्ण मनी चौधरी ,झमटा से जमशेद ,तरुणा भोजपुर से कुमुद रंजन सिंह,बांसबारी से इस्लाम उद्दीन ,रामपुर मोहनपुर पूर्वी से अया•ाउद्दीन ,शरण पुर से रूपा देवी और सहसमल से तंजीला सरपंच का चुनाव जीती हैं। सभी विजयी जन प्रतिनिधियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। देर शाम तक आधा दर्जन पंचायत के वार्ड सदस्य की गिनती जारी थी।

•िाला पार्षद ,अररिया प्रखंड में चार जिला परिषद क्षेत्र है जहां सभी की गिनती हो गई है। क्षेत्र संख्या 17 से आकाश राज पुन: •िाला पार्षद बने। अठारह से सबा परवीन ,क्षेत्र संख्या 22 से संगीता देवी और क्षेत्र संख्या 23 से शमा सहजादी ने •िाला परिषद उपाध्यक्ष जुगनू परवीन को हराकर जिला परिषद का चुनाव जीता है। चार सदस्य में तीन नए चेहरे हैं।

chat bot
आपका साथी