सिविल कोर्ट कल से 10 अगस्त तक रहेगा बंद

अररिया। हाईकोर्ट पटना के निर्देश पर सिविल कोर्ट बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:10 AM (IST)
सिविल कोर्ट कल से 10 अगस्त तक रहेगा बंद
सिविल कोर्ट कल से 10 अगस्त तक रहेगा बंद

अररिया। हाईकोर्ट पटना के निर्देश पर सिविल कोर्ट बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर इस संबंध में दिशा-निर्देश आ गया है। अररिया सिविल कोर्ट चार अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेगा। यह आदेश वर्तमान वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण जारी किया जा रहा है। इस दौरान सिविल कोर्ट परिसर किसी भी व्यक्ति का जाना-आना प्रतिबंधित रहेगा।

इस संबंध में अररिया न्याय मंडल के जिला न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने सोमवार को आदेश जारी किया है।

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव जागेश्वर भगत ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर अररिया के जिला न्यायाधीश ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अररिया सिविल कोर्ट चार अगस्त से दस अगस्त तक बंद रहेगा तथा इस दौरान किसी भी लोगों का कोर्ट परिसर में आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।

सचिव श्री भगत ने कहा कि अररिया के जिला न्यायाधीश द्वारा जारी उक्त आदेश को अररिया सिविल कोर्ट के प्रशासनिक इंचार्ज श्याम बिहारी सिंह द्वारा मुहैया कराई गई है।

chat bot
आपका साथी