जल के बिना जीवन अधूरा, जल संचय है बहुत जरूरी: मो. रेजा

कैच द रैन को लेकर रानीगंज में हुआ सेमिनार का आयोजन। बीएलडी उच्च विद्यालय में किया गया अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:17 AM (IST)
जल के बिना जीवन अधूरा, जल संचय है बहुत जरूरी: मो. रेजा
जल के बिना जीवन अधूरा, जल संचय है बहुत जरूरी: मो. रेजा

कैच द रैन को लेकर रानीगंज में हुआ सेमिनार का आयोजन।

बीएलडी उच्च विद्यालय में किया गया आयोजन।

़फोटो नंबर 15 एआरआर 11

संसू, रानीगंज(अररिया):

मुख्यालय स्थित प्लस टू बीएलडी उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला इकाई नेहरू युवा केंद्र संगठन अररिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रैन अभियान को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लस टू बीएलडी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मो. मासूम रेजा ने किया। उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल के बिना जीवन अधूरा है। आज सबों के लिए जल संचयन बहुत जरूरी है। इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जन आंदोलन बनाना होगा। वहीं नेहरू युवा केंद्र अररिया के प्रशिक्षक कमर मासूम ने बताया कि कैच द रैन- व्हेयर इट फॉल्स,व्हेन इट फॉल्स अभियान राष्ट्रीय जल मिशन एवं जल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से पूरे देश में चलाया रहा है। इसका उद्देश्य है - जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल चार से पां माह में होने वाली वर्षा के रूप में बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए बर्षा- जल संचयन संरचना का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि भूमि का जल-स्तर दिन - प्रतिदिन लगातार कम होते जा रहे हैं। आज समय आ गया है कि पानी की हर एक बूंद का संचय किया जाय, जिससे कैच द रैन अभियान को बढ़ावा मिल सके। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जल संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करे। वहीं नेहरू युवा केन्द्र अररिया के लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी ने कहा कि जल व्यर्थ नहीं करे। जल का समुचित प्रयोग करे। जल संचय कर आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा उपहार दे। जल संरक्षण के लिए बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। साथ ही उन्होंने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्य, कार्यक्रम आदि की जानकारी दी। वही प्रखंड प्रभारी सह एनवाईवी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जल एक अमूल्य धरोहर है। वर्षा जल संचयन बहुत जरूरी है। छतों पर रैन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाकर, सोख्ता गढ्ढा बनाकर, चेक डैम बनाकर, खेतों में तालाब बनाकर, कुंआ खोदकर आदि तरीकों से बर्षा जल संचयन किया जा सकता है। इसके अलावे पुराने जलाशयों के गाद, जलकुम्भी इत्यादि को हटाकर जल का संचय किया जा सकता है। युवाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तीसरे दिन समाज सेवा के अवसर पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई किया गया। मौके पर लाल बहादुर पासवान, संजय कुमार, मंजूर आलम, सुभाष कुमार, रामकुमार मिश्रा, पंकज कुमार भारती, राजीव भारती, यशोदा कुमारी, प्रभांशु कमल, दीपक कुमार, अथहरुल हक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी