नीतीश कुमार के शासनकाल में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित

अररिया। जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को टा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:14 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:14 AM (IST)
नीतीश कुमार के शासनकाल में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित
नीतीश कुमार के शासनकाल में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित

अररिया। जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल अररिया में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक नौशाद आलम शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने की। जबकि मंच संचालन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मु. जियाउल्लाह ने किया। मौके पर रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, विधायक मुजाहिद आलम पूर्व मंत्री मंजर आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मौके पर नासिमुर रहमान ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के चेहरे पर मुस्कुराहट दी है। बिहार में न्याय के साथ विकास किया है। नीतीश कुमार विकास पुत्र हैं ।उन्होंने कहा नीतीश ने बिहार का गौरव बिहार और देश में बढ़ाने का काम किया है। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक नौशाद आलम ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार के मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित है वे विकास में विश्वास करते है बात बनाने में नही। आज बिहार में चमचमाती सड़कें और जगमगाती बिजलियां बिहार में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। मुसलमानों के लिये आजतक किसी सरकार ने काम नहीं किया केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। मौके पर विधायक मुजाहिद आलम ,पूर्व मंत्री मं•ार आलम ने कहा नीतीश कुमार अपने सिद्धान्तों से कोई समझौता नहीं करते। वे विकास में विश्वास करते हैं। आजादी के बाद मुसलमानों के लिए इतना काम कभी नहीं हुआ। मौके पर सभी वक्ताओं ने नीतीश कुमार द्वारा मुसलमानों के लिये किये गए कार्यों को गिनाया। आज बिहार, बिहारी गर्व और सम्मान की बात है। बिहारी होना अब शर्म नही गर्व की बात हो गई। आपने लालू के जंगल राज को भी देखा है। सोचकर ही दिल कांप जाता है। लेकिन आज सबकुछ बदला हुआ है। मौके पर सभी प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष के अलावा •िाला अध्यक्ष आशीष पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम ,पूर्व विधायक विनोद रॉय, इमराम अजीम ,रजी अहमद ,मास्टर रईस अहमद मु सलाहउद्दीन, डॉ शत्रुघन मंडल ,उपेंद्र मंडल ,मुर्शिद आलम ,के अलावा दर्•ानों नेताओ ने सम्मेलन को सम्बोधित किया ।सम्मेलन में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मुसलमान शामिल थे ।मंच संचालन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मु. जियाउल्लाह ने किया।

chat bot
आपका साथी