जोगबनी में धन तेरस पर लोगों ने जम कर की खरीदारी

संसू जोगबनी (अररिया) जोगबनी मे कोरोना काल के बाद इस बार धनतेरस पर जोगबनी मे मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 07:52 PM (IST)
जोगबनी में धन तेरस पर लोगों ने जम कर की खरीदारी
जोगबनी में धन तेरस पर लोगों ने जम कर की खरीदारी

संसू, जोगबनी (अररिया): जोगबनी मे कोरोना काल के बाद इस बार धनतेरस पर जोगबनी मे मंगलवार को लोगों ने जम कर खरीदारी किया। मंगलवार को सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजार सज गये थे। दोपहर तक बाजार में नेपाली तथा भारतीय खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी को ले भीड़ देखी गयी। जोगबनी बाजार में अवैध ढेला के कारण तथा चार पहिया वाहनों से जाम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।लोग घंटों जाम में फसे रहे बाद में जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद एवं नप कर्मी के सदलबल आने से जाम से निजात दिलाया। वहीं बर्तन दुकान से लेकर ज्वेलरी दुकानों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य दुकानों में जमकर खरीदारी हुई। इस बार अधिक की सोने-चांदी की खरीदारी हुई। जोगबनी बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े व मोबाइल दुकानों पर काफी भीड़ रही। जोगबनी व्यापार संघ के अध्यक्ष भीम राय, मंटू भगत, आदि की माने तो बीते वर्ष कोरोना को लेकर जोगबनी में दुकानदारी शून्य रही। लेकिन इस बार सब कुछ ठीक है। बता दें कि ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीददारी करना काफी शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी घर आती है तथा अनाज का भंडार होता है।

chat bot
आपका साथी