भक्तिमय माहौल में हुई रामनवमी की पूजा

अररिया। जिले में रामनवमी पर्व बुधवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:14 PM (IST)
भक्तिमय माहौल में हुई रामनवमी की पूजा
भक्तिमय माहौल में हुई रामनवमी की पूजा

अररिया। जिले में रामनवमी पर्व बुधवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार शहर सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। रामनवमी पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। मंदिरों को बिजली की रंगीन झालरों से सजा दिया गया है। इस अवसर पर लोगों ने शारीरिक दूरी व मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करने के लिए दिया गया। बिना मास्क के लोगों को वापस जाना पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए हैंड सैनिटाइजर रखा गया है। वहीं रामनवमी के अवसर बुधवार को शहर के रहिका टोला स्थित वार्ड नंबर 17 बजरंग बली मंदिर में 24 घंटे का पंडित शिवानंद झा के देखरेख में रामायण पाठ चल रहा है। गुरुवार को संपन्न होगा। वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस बार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरी तरह से गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। जो भी दर्शक पूजा करने के लिए आएगे वे मास्क व हैंड सैनिटाइजर लगाकर ही जाएगे। साथ ही इस दौरान सभी लोगो ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बजरंग बली की पूजा अर्चना की। मंदिर को भव्य रूप से सजाया संवारा गया है। वहीं सदस्यों ने कहा कि जो भी लोग भगवान की पूजा कर जाए वे अनावश्यक घरों से बाहर न निकले। इस समय कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा रहा है। इसको देखते हुए हम सभी लोगों को अपना बचाव स्वयं करना है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

पूजा को संपन्न कराने में दिलीप यादव, इंजी. अरूण सिंह, राजेंद्र यादव, गौतम यादव, सुबोध यादव, मनीष भगत, संजय भगत, अजय भगत, प्रकाश यादव, बासुकी भगत, अशोक यादव, रोहित भगत आदि शामिल थे।

संसू, पलासी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पर्व बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस क्रम में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित अन्य गांवों में विधि पूर्वक भगवान श्री राम की पूजा - अर्चना के साथ ध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के उरलाहा कुम्हार टोली में भगवान श्रीराम मंदिर में पूजा - अर्चना भक्तिमय माहौल में की गयी। साथ ही ध्वजारोहण के साथ भजन - कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से आसपास का माहौल मानो राम मय हो गया है। इस क्रम में श्रद्धालुओं ने कोरोना काल में विश्व कल्याणार्थ भगवान से प्रार्थना भी की। मौके पर राम भक्त योगानंद पंडित, विश्व हिदू परिषद के पलासी प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण झा, बजरंग दल के रणधीर कुमार पंडित, राजकुमार, बबलू, राजीव पंडित सहित अन्य मौजूद थे। कुआड़ी : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी बुधवार को कुर्साकांटा कुआड़ी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया। मौके पर व्यवसायियों ने अपने अपने व्यवसाय के उत्थान एवं उन्नति के लिए भगवान श्री राम ,हनुमान, श्री गणेश एवं लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की तथा नूतन वर्ष के आगमन पर नए खाता बही का शुभारंभ किया। व्यवसायियों व श्रद्धालुओं ने दो दिन पूर्व से ही अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की। राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में ही विधि विधान के साथ हनुमान जी का पाठ और हवन करने के बाद आरती की तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इतना ही नहीं रामनवमी के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मठ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना का सिलसिला लगा रहा। वहीं भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कुआड़ी ओपी क्षेत्र के सुंदर नाथ धाम शिवालय में नवमी को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा। कुआड़ी का बाबा कालेश्वर नाथ धाम शिवालय, कुर्साकांटा के मरातीपुर के शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। रेणुग्राम : फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के समोल हाट परिसर स्थित काली मंदिर में चैती नवरात्र को लेकर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन हेतु बुधवार को श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। इससे पूर्व विधि विधान के साथ मां दुर्गे के नवमें स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।

chat bot
आपका साथी