अणुव्रत को अपनाने से खत्म होगा भ्रष्टाचार, बेईमानी, धोखाधड़ी व अनैतिकता

अररिया। फारबिसगंज के तेरापंथ भवन परिसर में मंगलवार को अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के अंतर्गत अणु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:09 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:09 PM (IST)
अणुव्रत को अपनाने से खत्म होगा भ्रष्टाचार, बेईमानी, धोखाधड़ी व अनैतिकता
अणुव्रत को अपनाने से खत्म होगा भ्रष्टाचार, बेईमानी, धोखाधड़ी व अनैतिकता

अररिया। फारबिसगंज के तेरापंथ भवन परिसर में मंगलवार को अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अणुव्रत समिति की उपाध्यक्ष चंचल वैद्य ने कहा कि आज के युग में भ्रष्टाचार, बेईमानी, धोखाधड़ी, अनैतिकता को हटाना है तो अणुव्रत को अपनाना होगा। साध्वी भावना श्री ने कहा कि धार्मिक होने के साथ-साथ व्यक्ति को नैतिक होना बहुत जरूरी है। आजादी के बाद जहां व्यक्ति सही रूपेण आजादी के मायने को नहीं समझ पा रहा था, मगर स्वतंत्रता का स्थान जब स्वच्छंदता ने लिया, सांप्रदायिकता भड़क उठी तब उस समय युग प्रधान गणाधिपति गुरुदेव तुलसी अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। मौके पर साध्वी डा. पीयूष प्रभा ने अपने मंगल उद्बोधन में अणुव्रत के नियम बताएं और इसका पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि संकल्प पूर्वक किसी भी प्राणी का वध नहीं करूंगा, आत्महत्या और भ्रूण हत्या नहीं करूंगा, हिसात्मक तोड़फोड़ मुलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूंगा, नशा मुक्त जीवन जीऊंगा, पर्यावरण के प्रति सजग रहूंगा हरे भरे वृक्ष नहीं काटुंगा, चुनाव में अनैतिक आचरण नहीं करूंगा, पानी बिजली का अपव्यय नहीं करूंगा आदि संकल्प दिलाया। इस अवसर पर तीन भाई और एक बहन क्रमश: तोलाराम सेठिया ,अशोक मरोठी, निर्मल सेठिया तथा तारा देवी पुगलिया ने अणुव्रत के नियम स्वीकार किए। साध्वी ने कहा कि सिर्फ तेरापंथी ही नहीं अगर देश का हर नागरिक अणुव्रत को अपनाएगा तो भारत स्वत: सोने की चिड़िया बन जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नीलम बोथरा ने किया। इस अवसर पर सभा के मंत्री सुमन डागा महिला मंडल की अध्यक्षा कुसुम भंसाली, मंत्री समता कमला मेहनोत, कल्पना सेठिया, रंजीता मरोठी, रत्ना दूधेडिया विमला बोथरा, विमला भंसाली, संजय सेठिया, युवक परिषद के अध्यक्ष आलोक सेठिया, समाज के वरिष्ठ श्रावक सूरजमल सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी