पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी

अररिया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में विश्व पर्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:19 AM (IST)
पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी
पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधारोपण जरूरी

अररिया। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अररिया महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। समारोह में परिषद कार्यकर्ताओं के साथ साथ परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह ने फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी के लिए ऐसा दिन है जब हम अपने पर्यावरण का जिम्मा अपने हाथों में ले सकें और हमारी पृथ्वी की रक्षा के लिए सक्रियता से भागीदारी निभा सकें। पृथ्वी की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। सभी लोगों को पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उसे संरक्षित करें तो आने वाले दिनों में यह समस्या समाप्त हो जाएगी। व्यक्ति के जीवन में पेड़ पौधों का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार ने परिषद कार्यकर्ताओं से अपील किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम दो पौधा अवश्य लगावे तथा उसे संरक्षित करें और दूसरों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। यदि भविष्य को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को हरा-भरा रखना जरूरी है।

इस अवसर पर अंकित कुमार, आकाश कुमार, अंकुर कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, रूपेश कुमार, राजेश कुमार, अमर कुमार आदि उपस्थित थे।

अररिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर डॉ रत्नेश कुमार चौधरी पशु वैज्ञानिक ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा तुलसी जैसे औषधीय पौधे लगाओ, बीमारी दूर भगाओ। पशु पक्षियों को दाना- पानी उपलब्ध कराएं, खुशहाली पाए। जीवन खुशहाल बनाना है, तो पौधा अवश्य लगाना है।

chat bot
आपका साथी