नेपाल में कोरोन की रफ्तार से सीमा क्षेत्र के लोग चितित

अररिया। नेपाल के विराटनगर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उससे सीमा क्षेत्र के लोग चितित हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसकी रफ्तार में कमी नहीं हुई तो नेपाल में लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी। इससे भारतीय नागरिक नेपाल नहीं जा पाएंगे व वहां के लोग भारत के बाजारों में खरीददारी करने नहीं आ पाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:05 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 12:05 AM (IST)
नेपाल में कोरोन की रफ्तार से सीमा क्षेत्र के लोग चितित
नेपाल में कोरोन की रफ्तार से सीमा क्षेत्र के लोग चितित

अररिया। नेपाल के विराटनगर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उससे सीमा क्षेत्र के लोग चितित हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसकी रफ्तार में कमी नहीं हुई तो नेपाल में लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी। इससे भारतीय नागरिक नेपाल नहीं जा पाएंगे व वहां के लोग भारत के बाजारों में खरीददारी करने नहीं आ पाएंगे। हालांकि भारत में जोगबनी में लॉकडाउन में छूट मिलने से सुबह छह से दो बजे तक दुकानें खुल रही हैं। लेकिन नेपाल के लोग नहीं आ पाते हैं। नेपाल के विराटनगर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे सीमा क्षेत्र के लोग चितित नजर आ रहे हैं। नेपाल के भारतीय सीमा से सटे एक नंबर प्रदेश में पिछले 24 घंटा में 22 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। जिसमे 13 पुरुष और 9 महिला शामिल है। प्रदेश सरकार का सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक मोरंग जिला में 8 लोगो की मौत हुई है। इसके अलावा झापा में 5 , सुनसरी में 3 ,धनकुटा में 2 ,उदयपुर में 1 वही 3 अज्ञात है जिसका शिनाख्त नही हुआ है । अभी भी सक्रिय संक्रमित की संख्या 20 हजार 105 है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटा में 1802 लोगो का पीसीआर जांच में 718 का रिपोर्ट पाजिटिव आया है जिसमे 419 पुरुष 299 महिला शामिल है। सरकार का कहना है कि अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो नेपाल में लॉकडाउन की अवधि बढाते हुए और कडाई करनी होगी।अभी नेपाल में लॉकडाउन के साथ साथ निषेधाज्ञा लागू है लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण में कमी नहीं देखी जा रही हैं। अगर उसकी रफ्तार में कमी नहीं हुई तो नेपाल में लॉकडाउन में छूट नहीं दी जाएगी। इससे भारतीय नागरिक नेपाल नहीं जा पाएंगे व वहां के लोग भारत के बाजारों में खरीददारी करने नहीं आ पाएंगे। हालांकि भारत के जोगबनी में लॉकडाउन में छूट मिलने से सुबह छह से दो बजे तक दुकानें खुल रही हैं। लेकिन नेपाल के लोग नहीं आ पा रहे हैं।जिससे जोगबनी बाजार में वीरानी छाई हुई है।नेपाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार इससे भी आंका जा सकता है कि बिराटनगर स्थित बाल सुधार गृह का 25 बालक कोरोना संक्रमित पाए गए है । सुधार गृह में 193 बालक है जो विभिन्न जिला के है जिसका कोरोना जांच किया गया जिसमें पच्चीस कोरोना पाजिटिव पाए गए है।नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना की बढ रहे रफ्तार से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग काफी चितित नजर आ रहे हैं।लोगों का मानना है कि नेपाल में बढ रहे कोरोना संक्रमण की आंच से सीमा क्षेत्र के दोनों ओर प्रभावित तो होगा ही साथ ही साथ लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रहेगा।नेपाल अधिकारी की माने तो नेपाल में कोरोना को लेकर कोई राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।उन्होंने नेपाल में और सख्ती के संकेत दिए हैं।

chat bot
आपका साथी