पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश, होगा आंदोलन: जाप जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:14 AM (IST)
पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश, होगा आंदोलन: जाप जिलाध्यक्ष
पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश, होगा आंदोलन: जाप जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) : जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश है। पप्पू यादव कोरोना के संकट में गरीब, बेसहारा लोगों की मदद कर रहे थे और सरकार की नाकामी को भी उजागर कर रहे थे। सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें पहले लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जैसे ही पूरे बिहार में लोगों का आक्रोश भड़का तो सरकार ने आनन-फानन में पुराना मामला खोज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सरकार अपनी तानाशाही रवैया को खत्म करें और जल्द से जल पप्पू यादव की रिहाई सुनिश्चित करें नहीं तो पूरे बिहार में पप्पू यादव के समर्थन में एक जन आंदोलन होगा और बिहार की हिटलर शाही सरकार को जनता उखाड़कर फेंकेगी। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष अखलाकुर्र रहमान उर्फ हाबिल ने बुधवार को फारबिसगंज में पप्पू यादव के गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए कही है। कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार के इस हिटलर शाही आदेश के खिलाफ लोग सड़क पर नहीं उतर रहे हैं। लेकिन सरकार इसे लोगों की कमजोरी नहीं समझे। सरकार ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लाखों गरीब मजदूर है और बेसहारा लोग जो करोना के इस संकट में पप्पू यादव से मदद प्राप्त कर रहे थे उनके साथ सरकार ने विश्वासघात किया है। पप्पू यादव के समर्थन में पूरे अररिया जिला में कार्यकर्ता अब सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मो. जहांगीर, मो. जुम्मन मंसुरी, गोविन्द सरदार, विष्णु ऋषिदेव, मो. नवेद, मो. ईमरोज, राजेन्द्र सरदार, मिथलेश सरदार, मो. सलामत, मो. एकराम सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी