तस्करी के कपड़े व चीनी के साथ नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

संसू जोगबनी (अररिया) नेपाल पुलिस ने मंगलवार को दरैया एवं मटियरवा से एक लाख चौसठ हजार रु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:35 PM (IST)
तस्करी के कपड़े व चीनी के साथ नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
तस्करी के कपड़े व चीनी के साथ नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

संसू, जोगबनी (अररिया): नेपाल पुलिस ने मंगलवार को दरैया एवं मटियरवा से एक लाख चौसठ हजार रुपये मूल्य के तस्करी का कपडा एवं चीनी को जब्त किया है। भारत एवं नेपाल के विराटनगर तथा आसपास के इलाका में लॉकडाउन के साथ साथ निषेधाज्ञा है। इसके बावजूद सीमा पर तस्करी जारी है। मंगलवार को मोरंग पुलिस ने जोगबनी से सटे दरहिया और मटियरवा में एक लाख चौसठ हजार मूल्य बराबर का तस्करी का सामान जब्त किया। मोरंग पुलिस का प्रवक्ता मान बहादुर राई ने बताया दरहिया से चार बोड़ा कपड़ा और मटियरवा से 160 किलो चीनी जब्त किया। सभी सामान तस्करी कर जोगबनी के विभिन्न रास्ते से नेपाल पहुंचाया गया है। इस अवैध कारोबार में संलग्न दरहिया का सुधीर कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी