महापुरषों की कुर्बानी से हमें मिली आजादी: मुख्य पार्षद

अररिया। जोगबनी में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या शुक्रवार को मुख्य पार्षद अनिता देवी ने महापुरुषो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)
महापुरषों की कुर्बानी से हमें मिली आजादी: मुख्य पार्षद
महापुरषों की कुर्बानी से हमें मिली आजादी: मुख्य पार्षद

अररिया। जोगबनी में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या शुक्रवार को मुख्य पार्षद अनिता देवी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कोरोना महामरी को देखते हुए माल्यार्पण कार्यक्रम सादगी के साथ साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किया गया। मुख्य पार्षद ने बताया कि देश की आजादी में महापुरुषों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इन्हीं के कुर्बानी व बलिदान के बदौलत आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। मौके पर वार्ड पार्षद राजू राय, आनंद साह, भानूप्रकाश राय, युवा जदयु जिला महासचिव कुंदन भगत, रामजी सिंह, नीरज साह, राजेश पूर्वे, सुदर्शन राय, नीतीश मेहता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी