फारबिसगंज में गिरा दो मंजिला मकान का हिस्सा बाल-बाल बचे आधा दर्जन से अधिक लोग

- घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सीआई व शहर के लोगों की उमड़ी भीड़ - शहर क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:47 AM (IST)
फारबिसगंज में गिरा दो मंजिला मकान का हिस्सा बाल-बाल बचे आधा दर्जन से अधिक लोग
फारबिसगंज में गिरा दो मंजिला मकान का हिस्सा बाल-बाल बचे आधा दर्जन से अधिक लोग

- घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष, सीआई व शहर के लोगों की उमड़ी भीड़

- शहर के सदर रोड वार्ड संख्या पांच पुस्तकालय मोड़ के सामने हुई घटना।

- मकान के समीप निर्माण हो रहे व्यवसायिक कंस्ट्रक्शन को लेकर हुआ हादसा।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के सदर रोड पुस्तकालय मोड़ के सामने बुधवार की देर शाम वार्ड संख्या पांच स्थित दो मंजिला मकान का एक हिस्सा बगल में निर्माण हो रहे व्यवसायिक कंस्ट्रक्शन के कारण अचानक गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मकान का हिस्सा गिरने के दौरान किसी के भी जानमाल की क्षति नहीं पहुंची। सभी लोग मकान से निकलने में सफल रहे। मकान नंदगोपाल नंद गोपाल जायसवाल का बताया जाता है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु एंव एसडीओ के निर्देश पर सीआई प्रमोद कुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली। घटना के संदर्भ में नंदगोपाल जायसवाल ने बताया कि बगल में व्यवसायिक कंस्ट्रक्शन का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण उनका दो मंजिला मकान का एक हिस्सा अचानक से गिर गया। गृह स्वामी ने बताया कि जब मकान गिरा तो घर में महिलाएं व बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान सभी लोग मकान से निकलने में सफल रहे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। वही मौके पर जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, सीता राम भगत, राम भज्जू चौधरी, राकेश रोशन, पिटू दुग्गड़, छोटू बैद, रमेश जायसवाल, अजादशत्रु अग्रवाल, रूपेश जायसवाल, बुलबुल यादव सहित अन्य ने भी पहुंचकर गृहस्वामी से जानकारी ली। वहीं सीआई प्रमोद सिंह ने कहा कि मकान का हिस्सा गिरने की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है।

chat bot
आपका साथी