युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने के लिए संकल्पित है एनडीए सरकार

अररिया। फारबिसगंज के गौशाला के समीप स्थित शगुन पैलेस में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के अलावे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम युवा कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:24 PM (IST)
युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार
देने के लिए संकल्पित है एनडीए सरकार
युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार देने के लिए संकल्पित है एनडीए सरकार

अररिया। फारबिसगंज के गौशाला के समीप स्थित शगुन पैलेस में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के अलावे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, युवा कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर बिहार में 21 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने युवा कौशल भारत आत्म निर्भर भारत मिशन से युवाओं को जुड़ने के आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में देश ही नही युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित है। वही संवाद कार्यक्रम को कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने बिहार में युवा समर्पित योजना की चर्चा की और कहा कि बिहार में कला और खेल के विकास को गति देने हेतु हर जिला में खेल भवन खोलने तथा हर युवा हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराकर प्रतिभा को निखारने का कार्य

करेगी जिससे बिहार का युवा भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिहार ओर देश का नाम रौशन कर सकेंगे। खान एवं भूतत्व मंत्री ने युवाओं को जोड़ने पर बल देते हुए आजादी के अमृत महोत्सव पर युवाओं से आत्म निर्भर भारत मिशन जुड़कर 2047 तक नये भारत अर्थात गरीबी गंदगी जातिवाद भष्टाचार और आतंकवाद अलगावाद से मुक्त विश्व गुरु भारत के निर्माण के पीएम मोदी के संकल्प की सिद्धि हेतु अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने की बात कही। युवा संवाद को प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, क्षेत्रीय प्रभारी गिरीश चन्द्र ठाकुर आदि ने अपने संबोधन में युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी गिरीश चन्द्र ठाकुर ने किया जबकि अध्यक्षता नगर अग्ध्यक्ष किशन शर्मा ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम केसरी ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यआयुष कुमार, अमित निराला, भाजपा नेत्री चांदनी सिंह, शिवानी सिंह, रजत सिंह, प्रो. गणेश ठाकुर, प्रतापनारायण मंडल, प्रदीप कनोजिया, प्रसन्नजीत चौधरी, सुनीलचौरसिया, जितेंद्र साह, विपिन मेहता, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी