पुल-पुलिया और तटबंधों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

अररिया। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2021 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को परमान सभागार में की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:53 PM (IST)
पुल-पुलिया और तटबंधों को  दुरुस्त करने का दिया निर्देश
पुल-पुलिया और तटबंधों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

अररिया। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2021 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को परमान सभागार में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया, बांध, तटबंध, एवं सड़क से संबंधित सभी आवश्यक कार्य एवं तैयारियां पूर्ण कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में वर्षा मापक यंत्र, मोटरबोट की उपलब्धता, नावों की उपलब्धता, नाविकों के लंबित मजदूरी भाड़े का भुगतान, लाईफ जैकेट की उपलब्धता, महाजाल की उपलब्धता, प्रशिक्षित मोटरबोट चालक, गोताखोर, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, ऊंचे शरण स्थलों का चिन्हिकरण, बाढ़ आश्रय स्थल, खाद्यान्न हेतु गोदामों का चिन्हिकरण, बाढ़ कार्य में लगाए जा रहे कर्मियों का कोरोना टीकाकरण, मानव दवा की उपलब्धता पशु दवा की उपलब्धता एवं आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि कार्य की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र सुचारू रूप से कार्यरत है। जिले में परिचालन योग नावों की कुल संख्या 320 है। मरम्मति योग 70 नाव हैं। सभी अंचलाधिकारी को आवश्यकता अनुसार आवंटन उपलब्ध कराते हुए नाव की मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि दसों मोटर बोट मरम्मती के लायक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्य के लिए अग्रेतर करवाई अविलंब करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षित मोटरबोट चालक एवं प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध है। पॉलीथिन शीट्स की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी आपदा को भंडार गृह में उपलब्ध पॉलीथिन शीट्स एवं इस के अतिरिक्त अंचल अधिकारी के अधियाचन अनुसार निर्धारित समय पर पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देशित किया गया कि संभावित बाढ़ से संबंधित की जा रही तैयारियों को ससमय कराना सुनिश्चित करें।

बाढ़ आश्रय स्थल में हो पेयजल व शौचालय की व्यवस्था

बाढ़ आश्रय स्थल की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित आश्रय स्थल तक जाने के लिए तथा सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ के दौरान चिन्हित आश्रय स्थल विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधन तथा पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया आसपास के लोगों का मोबाइल नंबर की सूची तैयार करने हेतु सभी सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जितने भी चिन्हित आश्रय स्थलों तक पहुंच पथ का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, उसे अतिशीघ्र पूरा करें। जिले में तटबंध निर्माण एवं सड़क मरम्मती का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधिन पुल-पुलियों, डाइयवर्सन को यथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आपदा के पूर्व लोगों संचेत तथा जागरूक करने हेतु जिला अंतर्गत जोगबनी थाना, फारबिसगंज थाना ,सिकटी थाना, पलासी थाना , कुंवारी थाना एवं अररिया थाना कुल 6 स्थानों पर सायरन अधिष्ठापन किया गया है, जो खासकर बाढ़ आने की स्थिति में जनसमूह तक सूचना पहुंचाने में तथा लोगों को सचेत करने में सायरन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी सभी सायरन के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु मॉक ड्रिल का संचालन समय-समय पर किया जाना है आवश्यक है। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा मॉकड्रिल हेतु 22 जून 2021 को समय 8:00 बजे रात्रि में निर्धारित किया गया है । सायरन की उपयोगिता के महत्व के संबंध में लोगों को अभी से अवगत एवं जागरूक हेतु प्रचार प्रसार करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत, अपर समाहत्र्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज प्रभारी पदाधिकारी आपदा, डीसीएलआर फारबिसगंज एवंअररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, , एनएच, सभी अंचलाधिकारी, तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी